36 गढ़36 गढ़ीFEATUREDLatestराष्ट्रीयविविध

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. राजेश दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने राजभाषा हिंदी की महत्ता, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग तथा हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा ऐसे आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और कार्य-प्रयोग को बढ़ावा देते हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनसामान्य से संस्थानों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करें और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी श्री प्रांशु राठौर ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि निदेशक महोदय द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त निदेशक, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button