महिलाओं द्वारा तैयार कोदो चावल, रागी आटा और मछली चारा की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली

 कांकेर प्रवास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कांकेर प्रवास के चौथे और अंतिम दिन जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कुलगांव में बनाए गए गांधी ग्राम के लोकार्पण के बाद वहां रागी प्रसंस्करण केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र-सह-बकरी पालन इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने वहां स्वसहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा तैयार रागी आटा और कोदो चावल की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर आंगनबाड़ियों में आपूर्ति के लिए रवाना किया। उन्होंने मछली आहार की गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 पूजा स्वसहायता समूह द्वारा रागी

गांधी ग्राम

गांधी ग्राम में कुलगांव की पूजा स्वसहायता समूह द्वारा रागी (मड़िया) प्रसंस्करण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। समूह की महिलाएं अब तक 40 क्विंटल रागी आटा बेचकर 20 हजार