36 गढ़FEATUREDLatestराष्ट्रीयविविधसाहित्य

सीएम साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले पार्षद के खिलाफ FIR

जिले में सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने जाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम श्री साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button