36 गढ़ीFEATUREDLatestराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त का वर्चुअल रूप से किया राशि का अतंरण,दंतेवाड़ा जिले के 17 हजार से अधिक किसानों को मिले 3.64 करोड़ रुपये

कृषक कृषि की आधुनिक तकनीक के साथ-साथ परम्परागत कृषि के मध्य तालमेल रखे-विधायक श्री अटामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से देश के किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 20वीं किश्त की राशि का ऑनलाइन राशि अतंरण किया। इस योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे सम्मान राशि ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना उन्हीं प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गीदम, में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के कुल 17,112 किसानों के खातों में 3.64 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री चैतराम अटामी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल होता जा रहा है, ऐसे में सभी किसानों के लिए बैंक खाता खोलना बेहद जरूरी है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए छह हजार रुपये की राशि भी बहुत उपयोगी होती है, बशर्ते इसका सही उपयोग खेतों में किया जाए।

विधायक श्री अटामी ने दंतेवाड़ा को जैविक जिला बताते हुए परंपरागत खेती की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां बड़े किसान ट्रैक्टरों से खेती कर रहे हैं, वहीं हमें अपने जैविक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए गाय-बैल से खेत जोतने की परंपरा को भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसान गरीब नहीं होता, यदि वह अपने खेत की क्षमता को पहचान कर पूरी मेहनत से काम करे। खेती के लिए डिग्री नहीं, बल्कि अनुभव और लगन सबसे बड़ी पूंजी होती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य ममता मंड़ावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  दिनेश कौशल, कृषि विभाग के उप संचालक सूरज पंसारी, सहायक संचालक धीरज बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उप संचालक पंसारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं में भागीदारी करके किसान अपनी आय और उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीएम किसान योजना की सहायता से उन्होंने अपनी खेती में उल्लेखनीय सुधार लाया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button