36 गढ़ीFEATUREDLatestराष्ट्रीयविविध

सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

 

सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत मानपुर के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कोराचा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोराचा क्लस्टर अंतर्गत कोराचा, मानपुर, ख्वासफड़की, तोलूम, पानाबरस, ढब्बा, तेरेगांव, कनेली, बसेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा, ईरागांव एवं तुमडीकसा सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे उनके गांव में उपलब्ध कराया गया। शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 1476 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित निराकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई ।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित कर रहा है। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है तथा संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों में सहभागिता निभाने एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने का आह्वान किया।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पबाई मांडवी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशील भंडारी, सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों की योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित, शिविर में सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को नैनो यूरिया प्रदान, राजस्व विभाग द्वारा 19 हितग्राहियों को आबादी पट्टा एवं 4 हितग्राहियों को डिजिटल ऋण पुस्तिका वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को पोषण आहार, 2 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड तथा 2 हितग्राहियों को नई पहल किट प्रदान की गई। मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स वितरित किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आवास पूर्णता उपरांत गृह प्रवेश हेतु चाबी प्रदान की गई तथा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा 4 हितग्राहियों को तालाब निर्माण स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। इस प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Back to top button