
वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य प्रगति पर चर्चा

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। वे वर्चुअल माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में जुड़े।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई प्रगति पर चर्चा की गई। चौधरी ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।




