
हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से जरूरतें पूरी करने में मिल रही सहूलियत
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ स्वास्थ्य की देखभाल भी कर पा रही हैं। सक्ती जिले के ग्राम अमेराडीह निवासी श्रीमती समुन्द बाई कुर्रे के लिए यह सहायता काफी उपयोगी साबित हो रही है।
जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अमेराडीह निवासी समुन्द बाई कुर्रे को योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। वे इस राशि का उपयोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं पर खर्च करने में सहूलियत मिल रही है। साथ ही, छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम हो रही है।
समुन्द बाई के लिए योजना की राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी है। इससे उन्हें स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिल रही है। महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के लिए श्रीमती समुन्द बाई कुर्रे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



