
कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करेंगे विभागीय समीक्षा बैठक’
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम 18 अगस्त को कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री नेताम सुबह अम्बिकापुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12ः30 बजे नगर पंचायत पटना के गायत्री मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। यहां वे संत रविदास जिला स्तरीय कलश यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 2 बजे मंत्री श्री नेताम बैकुण्ठपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मंत्री नेताम शाम को बैकुण्ठपुर से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे।




