36 गढ़ीFEATUREDLatestविविध

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 23 अप्रैल को बिलासपुर आएंगे

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू एवं अन्य अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रातः 10.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात सर्किट हाउस में ठहराव रहेगा। दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक सर्किट हाउस सभाकक्ष में आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं शाम 4.30 बजे से 5.00 बजे तक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शाम 5.00 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button