36 गढ़FEATUREDLatestराजनीतिराष्ट्रीयविविधसाहित्य

राशन कार्डधारी परिवारों से 30 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करवाने की अपील

भारत सरकार के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशकार्ड योजनांतर्गत राज्य के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों का ई-केवायसी, ई-पॉस उपकरण के जरिए पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गये हैं। वर्तमान में जिले में 791448 हितग्राहियों में से 578674 हितग्राहियों का ई-केवायसी किया गया है तथा 212774 हितग्राहियों का ई-केवायसी की कार्यवाही किया जाना शेष है। खाद्य विभाग द्वारा 30 जून 2024 तक ई-केवायसी की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए हैं। जिले में राशनकार्डांे में दर्ज सदस्यों में से 73.12 प्रतिशत सदस्यों के द्वारा अभी तक उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर ई-पास मशीन के माध्यम से ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। खाद्य अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी सदस्य जिनके द्वारा अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया गया है वे अपने आधार कार्ड के साथ इस माह में उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर ई-पास मशीन के माध्यम से 30 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करवाएं।

Related Articles

Back to top button