36 गढ़FEATUREDLatestराजनीतिराष्ट्रीयविविध

वर्ल्ड हेल्थ डे

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया मैराथन और जुम्बा का आयोजन

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र संघ ने मैराथन, जुंबा और रक्त दान शिविर आयोजित किया। मैराथन का आयोजन मरीन ड्राइव तेलीबंधा तक किया गया था। मैराथन के बाद जुंबा भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लोगों में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था। इस उपलक्ष्य पर रेडियोलॉजी के प्रोफ़ेसर डॉ. विवेक पात्रे एवं छात्र संघ के चेयरपर्सन और पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल मौजूद थे जिसमे उन्होंने लोगों को अपने स्वास्थ्य को गंभीर और आधिकारिक रूप से महत्व देने के लिए प्रेरित किया और “हर घड़ी हर पहर, हम आपके डॉक्टर्स आपके साथ हैं” के नारे लगवाए।

Related Articles

Back to top button