Uncategorized

कन्नौजिया कुर्मी समाज

मुख्यमंत्री से कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण में समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने न्यौता स्वीकार करते हुए प्रतिनिधि मंडल से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर सर्वश्री छोटे लाल कश्यप, डॉ. राम नारायण वर्मा, गोविंद राम कश्यप, तुला राम, दीपक टिकरिया, सुरेश वर्मा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button