36 गढ़FEATUREDLatestराष्ट्रीयविविधसाहित्यहमर अगुवा

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में पहुँची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 2946 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

उपाधि पाने वालों में 60 फीसदी छात्राएं, राष्ट्रपति ने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने तथा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने पहुँची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने चंद्रयान मिशन के माध्यम से जीवन की सफलताओं के सूत्र बताए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की। इस पर बरसों से निष्ठापूर्वक काम होता रहा। मार्ग में रूकावटें आती रहीं लेकिन हम नहीं रूके। ऐसा व्यक्तिगत जीवन में भी होता है। निरंतर दक्षता के साथ परिश्रम करते रहें तात्कालिक सफलता से कभी हताश न हो, चुनौतियाँ हमारे जीवन में आती हैं तो नये मौके भी लाती हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इस अवसर पर 2946 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। समारोह में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button