मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास जी के नेतृत्व में राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 17 सितंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर निर्मल दास वैष्णव, योगेंद्र कुमार कहरा, काशीराम, राम सुमिरन बरेठ, सनत डहरिया, देव बरेठ सहित राजमिस्त्री कल्याण संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Related Articles
गोमूत्र बनिस आजीविका के नवा जरिया
October 15, 2022
Check Also
Close



