36 गढ़Latest

जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

आरागाही एयर स्ट्रीप पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल

जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय स्वागत

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने अल्प प्रवास के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही एयर स्ट्रीप पहुँचे। जहां उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय मौजुद थे।
मुख्यमंत्री बघेल के जिला आगमन पर सरगुजा संभागायुक्त  जी.आर.चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर  कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू, वनमण्डलाधिकारी  विवेकानन्द झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  रीता यादव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर  एस.एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज  गौतम सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button