36 गढ़Latest

राज्यपाल से नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की मुलाकात

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने डॉ. चंदेल को कुलपति नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कृषि संबंधी अनुसंधानों का लाभ किसानों तक पहुंचे, यह भी सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Back to top button